@सोनू सालवी

अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह स्वास्थ्य लाभ के लिए मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती है जहां उनका हार्ट का ऑपरेशन किया जाना है इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने गत दिवस मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को दी जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को उनकी सहायता के लिए मुंबई भेजा । मुंबई के चिकित्सालय में पहुंच कर कैबिनेट मंत्री चौहान ने किशोर शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह की चिकित्सा सहायता के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है वही इस बात की जानकारी जब अलीराजपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी तो उनके द्वारा भी वरिष्ठ नेता किशोर शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर सैकड़ो पोस्ट की गई।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}
Share.
Leave A Reply

1