@सोनू सालवी
आलीराजपुर। केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली राजभाषा हिंदी सलाहकार परिषद का पुनर्गठन किया है। यह परिषद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता और राज्य मंत्री गिरिराज सिंह की उपाध्यक्षता में कार्य करेगी।नई परिषद में झाबुआ–आलीराजपुर–रतलाम संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद अनीता नागर सिंह चौहान को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। देशभर से चुने गए कुल 9 सांसदों और हिंदी भाषा के प्रतिष्ठित विद्वानों को इस परिषद में शामिल किया गया है। सांसद अनीता चौहान का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।उनकी इस नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष मकू परवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, जिला महामंत्री रिंकेश तवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा एवं संजय गुप्ता, आजम सिंह, जयपाल सिंह खरत, नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, सांसद विधायक हेल्पलाइन प्रभारी गोविंद गुप्ता, पूर्व नपा अध्यक्ष रितेश डाबर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।सभी ने इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा द्वारा साझा की गई।



