@सोनू सालवी

आलीराजपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालय, आम्बुआ के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन भी पैदल मार्च निकाला गया। छात्र जब आरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे तो स्थिति गंभीर होती दिखाई दी। सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे।

श्री पटेल ने सबसे पहले छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका मनोबल बढ़ाया। तेज धूप और थकान से परेशान विद्यार्थियों के लिए उन्होंने तुरंत केले और पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे छात्रों को राहत मिली और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। एसडीएम से चर्चा कर प्रशासन और संबंधित विभाग के बीच समन्वय बनाने का प्रयास किया तथा स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान किया जाए।स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुष्पराज पटेल ने अपने निजी विद्यालय ‘पटेल पब्लिक स्कूल’ की दो बसें तत्काल बुलवाईं, ताकि छात्रों को पैदल वापस न लौटना पड़े

। उनके इस निर्णय से सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक हॉस्टल तक पहुंचाया गया।पूरे घटनाक्रम के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल की सक्रियता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।इस अवसर पर आदिवासी विकास युवा परिषद के जिला अध्यक्ष नानसिंह कनेश, सोनू वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रितेश चौहान एवं राकेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



