@सोनू सालवी
आलीराजपुर। जिले के प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने संरक्षक गोपाल जी मेलाना , अशोक ओझा, यतेंद्र सोलंकी, शफाकत दाऊदी के मार्गदर्शन में पदाधिकारियों की घोषणा की।
कार्यकारिणी :- आशीष सिंह वाघेला, जितेन्द्र आर. वाणी, राजेश जैन (जोबट), दीपक शर्मा (आजाद नगर) एवं गफ्फार खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सोहेल कुरैशी, जितेन्द्र वाणी (राज, नानपुर), सोनू सालवी (जोबट), नितिन शाह (आजाद नगर), दिलीप वाणी (आजाद नगर) और गौरव मैलाना (आलीराजपुर) को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार मनीष अरोड़ा को जिला महासचिव, आशुतोष ओझा को सह सचिव तथा अंकित सोनगरा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अजय मोदी, सुनील वाघेला, ब्रजेश श्रीवास्तव, वैभव जाधव, चिराग थेपड़िया सहित अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही है।
जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने कहा कि वे सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे। प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी शीघ्र ही अपनी कार्ययोजना जारी करेगी, जिसमें पत्रकार कल्याण और संगठन विस्तार से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा।


