सोनू सालवी
अलीराजपुर जिले के जोबट थाना पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर और एक बिना नंबर का अशोक लीलैंड कंपनी का लोडिंग वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी दिलीप उर्फ भुरू डावर निवासी देगांव मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रविन्द्र राठी के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना जोबट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर के अशोक लीलैंड लोडिंग वाहन की तलाशी ली, जिसमें 33 पेटी किंगफिशर कंपनी की बीयर रखी हुई मिली।

पुलिस ने मौके से शराब और वाहन जब्त कर लिया।मामले में आरोपी दिलीप उर्फ भुरू डावर निवासी देगांव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जब्त वाहन और शराब की राजसात कार्रवाई भी की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जोबट उनि गोविंदसिंह कटारे, सउनि फुलसिंह अजनार, प्रधान आरक्षक हिरालाल, आरक्षक गजेंद्र, रवि एवं अमलेश की सराहनीय भूमिका रही।


