@सोनू सालवी

आलीराजपुर । जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 210 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 2160 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 51 हजार 920 रुपए आंकी गई है।जानकारी के अनुसार कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी आर.एस. रॉय के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने जोबट वृत्त अंतर्गत ग्राम देहदला के अजनार फलिया स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी।कार्रवाई के दौरान आरोपी अनिल पिता वेस्ता मौके से फरार हो गया। विभाग ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.एस. रावत के नेतृत्व में की गई।

अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक गंभीर सिंह वास्कले, जयश्री त्रिपाठी, मोहित बिरला सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share.
Leave A Reply