@सोनू सालवी

जोबट। मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रदेशभर के आबकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में जिला अलीराजपुर में पदस्थ शैलेंद्र रावत को आबकारी उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों में पदस्थ कुल 34 कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।वहीं, शैलेंद्र रावत की पदोन्नति पर अधिकारी एवं कमर्चारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




