@सोनू सालवी

जोबट। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जोबट विधानसभा क्षेत्र में आस्था और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। सैकड़ों ढोलों की गूंज और हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक सेना महेश पटेल दिनभर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सक्रिय रहे।विधायक सेना महेश पटेल ने स्पष्ट संदेश दिया कि आस्था तभी सार्थक है, जब वह जनसेवा से जुड़ी हो।

ईश्वरा महादेव मंदिर में निजी खर्च से हैंडपंप

कालीखेत्तर स्थित ईश्वरा महादेव मंदिर में पटेल दंपति ने विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की पेयजल समस्या को देखते हुए विधायक ने अपने निजी व्यय से मंदिर परिसर में हैंडपंप खनन कर स्थापित कराया। इस पहल से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को स्थायी रूप से स्वच्छ जल सुविधा मिलेगी।

गौशाला पहुँचे, मार्ग समस्या उठाने का आश्वासन

पटेल दंपति ने गायत्री गोपाल गौशाला पहुँचकर गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक ने गौशाला तक पहुँच मार्ग की समस्या को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल पानी की व्यवस्था हेतु टैंकर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

उँडारी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से भगोरिया की शुरुआत

महाशिवरात्रि पर उँडारी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पारंपरिक गैर निकाली गई। सैकड़ों ढोलों की थाप पर हजारों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महेश पटेल ने स्वयं ढोल बजाकर महादेव की परिक्रमा की।पटेल दंपति ने महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा सभी को होली एवं भगोरिया पर्व की शुभकामनाएँ दीं। मंदिर समिति को रात्रि आरती में भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार की व्यवस्था उनके पक्ष से करने का निर्देश दिया गया।पूरा वातावरण श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक संस्कृति से सराबोर रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आराम पटेल, सरदार अजनार, मोनू बाबा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद डावर, विधानसभा अध्यक्ष लक्की राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल की सक्रियता ने धार्मिक आस्था को मजबूती देने के साथ जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

Share.
Leave A Reply

1