@सोनू सालवी

जोबट।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जोबट तहसील क्षेत्र के ग्राम सालखेड़ा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर नीम के पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।यह कार्यक्रम सालखेड़ा के युवा सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश रावत एवं जोबट से निलेश डावर के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विभाग के अधिकारी दिलीप रावत एवं रमेश डावर ने विशेष रूप से शिरकत की। अधिकारियों ने स्वयं पौधरोपण कर उपस्थित युवाओं का मनोबल बढ़ाया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

पौधरोपण अभियान में महेश रावत, नारायण रावत, समरथ रावत, विजय डावर, पहाड़सिंह टैगोर, भेरू रावत, सिखदार रावत, राजू डावर, जगतसिंह रावत तथा जोबट से संदीप बघेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई करने का सामूहिक संकल्प लिया, ताकि ये पौधे वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और छाया प्रदान कर सकें।



