अलीराजपुर, 9 अक्टूबर 2023 – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आदर्श आचरण संहिता लागू की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने मीडियाजनों से संवाद करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पूरे निर्वाचन कार्यक्रम की मीडियाकर्मियों को जानकारी दी। उन्होंने जिले में विधानसभा संबंधित तैयारियों, व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों आदि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया जिले की विधानसभा 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट विधानसभा क्षेत्र अजजा घोषित है। जिले में दोनों विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 610 मतदान केन्द्रों है। जिसमें कुल पुरूष मतदाता 281016, महिला मतदाता 285408 तथा अन्य मतदाता 08 होकर कुल मतदाता संख्या 566432 हैं। जिले का ई.पी. रेशो 62.65 है एवं जेंडर रेशो 1015.63 है। जिले में सर्विस इलेक्टर की संख्या 89 है। दिव्यांग मतदाता 4471 एवं 80 प्लस मतदाताओं की संख्या 4778 है। समस्त 610 मतदान केन्द्रों में जिसमें शासकीय भवन में मतदान केन्द्र की संख्या 610 है, जहां आयोग के दिशा निर्देशानुसार मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिष्चित की जाएंगी। आयोग के निर्देशानुसार शासकीय महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित स्थापित बुथ 31 इसी प्रकार दिव्यांग शासकीय कर्मचारियों द्वारा संचालित 05 बूथ एवं 20 आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। आदर्श आचरण संहिता लागू होने के साथ ही सीआरपीसी 1973 के तहत धारा 144 का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उन्होनंे बताया कि निर्वाचन संबंधित कार्यों के लिए अधिकारीगण को दायित्व सौंपे गए है। मतदान दलों को विभिन्न स्तर पर प्रषिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में सहायक व्यय प्रेक्षक एफएसटी, एफएसटी, एसएसटी, व्हीएसटी, व्हीव्हीटी टीम गठित की जाकर 24 घंटे निगरानी कार्य प्रचलन में है। व्यय निगरानी के संबंध में जिला व्यय निगरानी सेल गठित की गई है। उन्होंने विभिन्न निर्वाचन संबंधित प्रबंधों और सौंपे गए दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग के दिशा निर्देशानुसार अधिूसचना 21 अक्टूबर 2023 को जारी होगी। 30 अक्टूबर 2023 नाम निर्देशन भरने की अंतिम तिथि रहेगी। 31 अक्टूबर 2023 नाम निर्देशन की संवीक्षा की तिथि रहेगी। 2 नवंबर को अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की तिथि रहेगी। 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। 3 दिसंबर 2023 को मतगणना होगी। 5 दिसंबर 2023 को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया मतगणना पी.जी. कालेज अलीराजपुर में होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने जिले में अन्तर जिला एवं अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सुरक्षा प्रबंधों, जांच चौकियों तथा जिले में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी विस्तार से दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियांषी भंवर, एसडीएम अलीराजपुर श्री तपीस पांडे, एसडीएम चंद्रशेखर आजाद नगर श्री एसआर यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में बडी संख्या में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया जनों को विधानसभा निर्वाचन के कार्यक्रम की जानकारी दी
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा
Related Posts
Add A Comment


