@सोनू सालवी
अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की विचारधारा राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होती है और यही भाव प्रत्येक कार्यकर्ता के जीवन का मूल है। उक्त विचार मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने नानपुर ग्रामीण मंडल व नगर मंडल की संयुक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।कार्यशाला में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है।

जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के जीवन में परिवर्तन आया है। इन योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचना और उनसे संवाद स्थापित करना आज पार्टी का प्रमुख दायित्व है।कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित पाँच प्रमुख कार्यों में से एक यह भी है कि हम आमजन तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई को भारत की सशक्त वैश्विक पहचान का प्रतीक बताया और कहा कि “विश्व में अब भारत की ताकत और संप्रभुता का संदेश स्पष्ट रूप से गया है।”कार्यक्रम में “5 अगस्त तक एक पौधा – मां के नाम” अभियान का भी उल्लेख किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया गया ताकि भावी पीढ़ी को स्वच्छ वायु और समृद्ध पर्यावरण मिल सके।कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल, सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह, संतोष थेपड़िया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसिंह तोमर, मेहताब कनेश, मंडल महामंत्री डिंपू राठौर, भीषण किराड, पंच, सरपंच व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा द्वारा साझा की गई।



