@सोनू सालवी
अलीराजपुर, 28 सितंबर 2026। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत “सक्षम साथिया–सशक्त समुदाय अभियान” के तहत जिला स्तरीय साथिया समागम का आयोजन जिला पंचायत सभा गृह, अलीराजपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।कार्यक्रम में डॉ. प्रेम प्रकाश पटेल, DPM डॉ. प्रीतिबाला राठौड़, जिला समन्वयक श्री भूपेंद्र मंडलोई, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मास्टर प्रशिक्षक, परामर्शदाता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं साथिया उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि द्वारा RKSK के छह प्रमुख मुद्दों, शिक्षा, करियर जागरूकता एवं सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन दिया गया। DPM द्वारा साथिया की चयन प्रक्रिया, भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक द्वारा उमंग स्वास्थ्य केंद्र, मन कक्ष एवं मनहित एप की उपयोगिता बताते हुए जरूरतमंद किशोर-किशोरियों को उमंग स्वास्थ्य केंद्र पर अधिक से अधिक रेफर करने के लिए साथिया, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।समागम में साथिया द्वारा गीत, कविता, रोल प्ले, भजन, पेंटिंग एवं सफलता की कहानियों की प्रस्तुति दी गई। बाल विवाह पर नाटक एवं RKSK थीम आधारित पेंटिंग विशेष आकर्षण रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्टाफ को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य गतिविधियों को समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने एवं साथिया की भूमिका को मजबूत करने का संदेश दिया गया।



