@सोनू सालवी

उदयगढ़, 29 सितंबर। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में बालिकाओं को करियर एवं कौशल विकास के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणात्मक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुश्री कविता चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सुश्री नीना राठौर, सहायक प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने अतिथि के रूप में बालिकाओं का मार्गदर्शन किया।


सुश्री कविता चौहान ने अपने करियर अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की इच्छा से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सुश्री नीना राठौर ने अपनी करियर यात्रा एवं कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए बालिकाओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से सीखते हुए निरंतर प्रयास करना सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में NL हाडा, वरिष्ठ प्रबंधक ने भी बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर NL हाडा वरिष्ठ प्रबन्धक, श्रुति परदेसी जिला प्रबंधक सक्षम कार्यक्रम ओर बहादुर सिंह तथा पूजा मालवीया ब्लॉक मैनेजर सहित शिक्षकगण एवं कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अतिथियों से करियर एवं भविष्य से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने मार्गदर्शन करते हुए समाधान किया। कार्यक्रम से बालिकाओं को अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली।



